भक्ति और सेवा का संगम, वितरित किया शरबत
कौशाम्बी, मई 27 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिमशरीरा क्षेत्र के बैरमपुर गांव स्थित प्राचीन तेजेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा, आस्था और सेवा भाव का अनूठा संगम देखने को मिला। महर्षि पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजकुमार त्रिपाठी ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। फिर, भक्तजनों के बीच प्रसाद स्वरूप शर्बत वितरण कराया। इस अवसर पर क्षेत्र के निवर्तमान विधायक लाल बहादुर भी मौजूद रहे। उन्होंने धार्मिक आयोजन एवं जनसेवा के इस कार्य की प्रशंसा की। मंदिर परिसर में देर शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.