दुमका, जुलाई 21 -- दुमका, प्रतिनिधि। इस्कॉन दुमका द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ महोत्सव एवं मौसीबाड़ी (गुंडिचा मंदिर) महोत्सव का आज चौथा दिन अत्यंत हर्षोल्लास और आध्यात्मिक माहौल में संपन्न हुआ। भगवान श्रीजगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी सात दिवसीय प्रवास के लिए मौसीबाड़ी में विराजमान हैं। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने प्रातः मंगला आरती, दोपहर में भोग आरती, सायं संध्या आरती में भाग लेकर भगवान के दिव्य दर्शन कर अपने जीवन को धन्य किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मनसायं 7:00 बजे से 9:00 बजे तक आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: भक्ति और आस्था के बीच निकली श्री जगन्नाथ रथयात्रासांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल दुमका तथा सिदो-कान्हू...