भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की दी प्रेरणा
मुंगेर, मार्च 23 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत भूना दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य विनोद कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र झा एवं थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कथा वाचिका श्रेयांशी पांडे कथा के प्रथम दिन श्रीमद्भागवत महापुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान का संदेश दिया। उन्होंने भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कथा 28 मार्च को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.