भक्ति और संगीत से सजा बाबा बासुकीनाथ का दरबार, झांकियों ने मोहा मन
घाटशिला, अप्रैल 2 -- मुसाबनी, संवाददाता। मुसाबनी में आयोजित श्री श्री बाबा बासुकीनाथ के 16वें रात्रि जागरण में भक्ति, संगीत और आकर्षक झांकियों का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री बाबा बासुकीनाथ युवा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित रात्रि जागरण कार्यक्रम में मंगलवार देर रात तक श्रद्धालु भक्ति संगीत पर झूमते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बासुकीनाथ से आए पुजारी मुन्ना दुबे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा के भव्य दरबार की स्थापना और पूजा अर्चना से हुई। बाबा बासुकीनाथ का सुसज्जित दरबार पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा, जहां श्रद्धालुओं ने ज्योत लेकर माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में कोलकाता से आईं गायिका निकिता शर्मा एवं गायक सूरज शर्मा ने अपने मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान"डमरू वाले बाबा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.