सहरसा, मार्च 18 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के सोहा गांव में मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रद्धा और भक्ति के माहौल में समापन हो गया। अंतिम दिन दर्जनों श्रद्धालुओं ने सामूहिक हवन में भाग लिया। जजमान विश्वजीत सिंह दंपत्ति सहित महिला-पुरुषों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचगव्य की आहुति दी, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और शुद्ध हो उठा। हवन के उपरांत यज्ञ स्थल पर स्थापित जल भरे कलश और नारियल को ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकालते हुए तिलाबें नदी में विधिवत विसर्जित किया गया। शाम में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ज्ञात हो कि 10 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ यज्ञ की शुरुआत हुई थी। वृंदावन से आई कथा वाचिका उमाशक्ति ने श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.