भक्ति और श्रद्धा की कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 16 प्रहर कीर्तन
पाकुड़, मार्च 18 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। शहरकोल स्थित कोयलामोड़ में आयोजित होने वाले चार दिवसीय आध्यात्मिक समागम की शुरुआत हुई। 16 प्रहर व्यापी श्री श्री राधा-कृष्ण लीला संकीर्तन को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय जयकारों से गूंज उठा। शोभा यात्रा कोयला मोड़ से प्रारंभ होकर शहरकोल स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची, जहाँ से श्रद्धालु लड्डू बागान स्थित पोखर पहुंचे। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके पश्चात यात्रा पुराने डीसी ऑफिस मार्ग से होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची, जहां कलश स्थापित किए गए। 16 प्रहर व्यापी इस संकीर्तन अनुष्ठान की औपचारिक शुरुआत 17 मार्च से हुई है, जिसका समापन 20 मार्च को होगा। इस आयोजन की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें जयश्री मंडल द्वारा पहली बार श्रीकृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.