एटा, मार्च 27 -- जिले में शुक्रवार को चैत्र नवरात्र की नवमी और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़ी ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह मां सिद्धिदात्री के पूजन से शुरू हुआ भक्ति का सिलसिला दोपहर में भए प्रगट कृपाला के भजनों के साथ चरमोत्कर्ष पर पहुंच गया। प्राचीन काली माता मंदिर से लेकर भगीपुर और पथवारी माता मंदिर तक हर ओर बस भक्तों का हुजूम और माता के जयकारे सुनाई देते रहे। नवरात्र के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के लिए भोर से ही शहर के ठंडी सड़क स्थित प्राचीन काली माता मंदिर, पथवारी माता मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लग गईं। हाथों में जल, पुष्प और नैवेद्य लिए भक्त अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। होली मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर और जीटी रोड स्थित जनता दुर्गा मंदिर में भी भक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.