भदोही, फरवरी 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सुरियावां ब्लॉक क्षेत्र के बलिभद्रपुर गांव में चल रहे शिवपुराण की कथा सुन भक्त निहाल हो उठे। चौथे दिन शनिवार को कथा वाचक प्रमोद शास्त्री जी महराज ने भक्तों को शिव-पार्वती विवाह की कथा सुनाकर लोगों में मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कहा कि पार्वती जी श्रद्धा स्वरुपा हैं। भगवान शिव अडिगविश्वास के द्योतक हैं। जब हमारी श्रद्धा अडिग होती है तभी हमारा मंगल हो सकता है। पार्वती की तपस्या को देखकर सप्तर्षि पार्वती को बरगलाने आते हैं। लेकिन पार्वती की श्रद्धा शिवजी पर अडिग है यह समझकर वह वापस होते हैं। पार्वती को शिवजी पति रुप में प्राप्त होते हैं और मंगल मोद स्वरुप गणपति जी की उत्पत्ति होती है। कथा के पूर्व यजमान विनोद दुबे ने सपरिवार आरती पूजन करके महाराज जी से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर संजय दुबे, श्यामधर दुबे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.