भक्ति और प्रेम की पराकाष्ठा में डूबे श्रद्धालु
अलीगढ़, मई 23 -- अलीगढ़। आज श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर, गांधीवाड़ा में आयोजित भव्य श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन आज पांडाल भक्तिमय संगीत और श्रीकृष्ण के जयकारों से गुंजायमान रहा। कथावाचक प्रदीप कृष्ण भारद्वाज ने रुक्मणी मंगल के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। बताया कि कैसे रुक्मणी जी ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना मन समर्पित किया और प्रभु ने उनके आग्रह को स्वीकार कर उनका पाणिग्रहण किया। मुख्य संयोजक पूर्व मेयर शकुंतला भारती एवं संयोजक अरूण, पवन पंडित ने बताया कि कथा में विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर मंदिर महंत पवन पंडित, दिनेश शर्मा, गिर्राज किशोर, चितरंजन दास, बबली, राकेश, अखिलेश, मीडिया प्रमुख विशाल देशभक्त उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- रुक्मणी विवाह महोत्सव का हुआ सजीव मंचन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.