बहराइच, मई 9 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के जिहुरा मरौचा गांव में तिवारी परिवार द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन देर रात श्रीकृष्ण जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा में बाल लीलाओें का वर्णनकार्यक्रम का वर्णन "नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" के जयघोष से कथा स्थल गुंजायमान हो उठा और देर रात तक श्रद्धालुओं का उत्साह थमने का नाम नहीं ले रहा था। अयोध्या धाम से पधारे कथाव्यास पं. दुर्गेश पाठक ने अपनी ओजस्वी वाणी से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, उनकी मनमोहक बाल लीलाओं तथा जरासंध के जन्म और वध की कथा का अत्यंत मार्मिक एवं प्रभावशाली वर्णन किया। उनके प्रवचन सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में पूरी तरह डूब गए। संगीत मंडली द्वारा प्र...