भक्ति और उल्लास के साथ विसर्जन: जय माता दी के उद्घोष से गूंजा मुंगेर, सोझी घाट पर विदा हुईं बड़ी दुर्गा मां
मुंगेर, मार्च 30 -- मुंगेर, निज संवाददाता। आस्था, अटूट विश्वास और भक्ति का संगम रविवार को मुंगेर की सड़कों पर उस वक्त देखने को मिला, जब शेरपुर स्थित वासन्ती बड़ी दुर्गा पूजा समिति की प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली। 'अगले बरस तू जल्दी आ' और 'जय माता दी' के गगनभेदी जयकारों के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा को नम आंखों से सोझी घाट पर विसर्जित किया गया। सुबह से शुरू हुआ विसर्जन का यह सिलसिला देर रात तक चला, जिसमें पूरा शहर मां की भक्ति में सराबोर नजर आया।शक्तिपीठ चंडिका स्थान में हुई भव्य आरतीःनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रविवार सुबह ठीक 07:00 बजे शेरपुर स्थित पूजा स्थल से मां की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला गया। जैसे ही कंधे पर सवार होकर माता मंदिर परिसर से बाहर निकलीं, श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सबसे पहले प्रतिमा को शक्तिपीठ चंडिका स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.