शामली, फरवरी 26 -- नगर में आर्य समाज मंदिर आयोजित चतुर्थ वेद पारायण महायज्ञ एवं संगीतमय वैदिक रामकथा का अष्टम एवं अंतिम दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। प्रातःकाल विद्वान पंडित विजय भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। वेदमंत्रों की पवित्र ध्वनि से वातावरण आध्यात्मिक भाव से ओतप्रोत हो उठा। समापन दिवस के यजमान के रूप में डॉ. अजय अग्रवाल, अमन अग्रवाल, गौरव सिंघल, सोनू तंवर, दीपक बंसल, गौरव गोयल, राजीव बंसल एवं राजीव वर्मा ने सपत्नीक आहुति देकर विश्व शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भजनोपदेशक संदीप गिल आर्य ने रामायण के राम-रावण युद्ध प्रसंग का संगीतमय एवं प्रभावशाली वर्णन किया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। वहीं, कार्यक्रम के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.