औरंगाबाद, मई 23 -- सदर प्रखंड के फेसर गांव में शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ श्री दुर्गा देवी प्राणप्रतिष्ठा का तीन दिवसीय महोत्सव मनाया गया। दुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर और यज्ञशाला की साफ-सफाई से हुई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुर्गा देवी पाठ, महाविषेक, प्रातः पूजन और ध्वजा पूजन संपन्न कराया गया। आयोजन के दौरान शीतला माता के निमित्त नीम वृक्ष का रोपण और पूजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने वैदिक हवन में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने देवी गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्...