सहरसा, फरवरी 9 -- सलखुआ, एक संवाददाता।प्रखंड क्षेत्र के सितुआहा डीह टोला में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। समस्त सितुआहा ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर से निकली शोभायात्रा में सुसज्जित परिधानों में 121 कन्याओं ने सिर पर कलश धारण किया। शोभायात्रा कोतवलीया मार्ग होते हुए कोसी नदी तट पहुंची, जहां आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में विधि - विधान से जलबोझी कराई गई। गाजे - बाजे और जय जय श्री राम तथा हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से भ्रमण करती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां कलश स्थापना के साथ श्रीमद्भागवत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.