सहरसा, फरवरी 18 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं किशोरी कन्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा संस्थान परिसर से निकलकर पंचगछिया स्टेशन, बाजार, खादीपुर, खोनहा, पदमपुर व बिजलपुर सहित कई गांवों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। स्वामी यादवेंद्रानन्द, स्वामी सुकर्मानन्द एवं पंडित गणेश कुमार के नेतृत्व में निकली यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। कथा स्थल के समीप निर्मित कामधेनु गोशाला का उद्घाटन बुधवार को किया जाएगा। कथा में प्रतिदिन प्रवचन होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.