कटिहार, फरवरी 3 -- मनसाही, एक संवाददाता चितौड़िया महादलित टोला में बूढ़ी माता की पूजा अर्चना पूरी भक्ति और उल्लास के साथ की गई। बूढ़ी माता की पूजा अर्चना के लिए आसपास के गांव से सैकड़ों महिलाएं महादलित टोला पहुंची थी। बूढ़ी माता की पूजा शुरू होने के पूर्व 101 कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकली गई। जो पूजा स्थल से प्रारंभ हो कारी कोसी नदी से जल भर कर विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए वापस पूजा स्थल पर पहुंची। जिसके बाद पूरे वैदिक परंपराओं के अनुसार बूढ़ी माता की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान गांव का वातावरण भक्ति में डूबा रहा। संध्या कलश विसर्जन के साथ ही पूजा संपन्न हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.