पाकुड़, फरवरी 15 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री श्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर में चल रहे महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत शनिवार की देर रात पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की मेहंदी रस्म श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न की गई। मंदिर परिसर में देर शाम से ही भक्तों का जुटान शुरू हो गया था और भक्ति गीतों, मंगलगान एवं हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। मेहंदी की रस्म हिंदू विवाह परंपरा का महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। शिव-पार्वती विवाह महोत्सव के तहत आयोजित इस रस्म में भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती को प्रतीकात्मक रूप से मेहंदी अर्पित की गई। मान्यता है कि मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, वैवाहिक जीवन उतना ही सुखमय और प्रेमपूर्ण रहता है। इसी भाव के साथ श्रद्धालुओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.