बांका, अप्रैल 21 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम में उस समय भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला, जब बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। उनके आगमन से एनडीए कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। प्रशासन और पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात नजर आए। इसी क्रम में चान्दन प्रखंड के सिलजोरी मोड़ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता संजय यादव ने मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजय यादव ने बताया कि उन्हें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.