आरा, अप्रैल 16 -- -गर्मी पर भारी पड़ी आस्था, नंगे पांव निकले श्रद्धालु -असनी बनास नदी के जल से की गयी कलश स्थापना ​जगदीशपुर, निज संवाददाता प्रखंड के मथुरापुर गांव में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। अवसर था श्री शिव सपरिवार अचल प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्र महायज्ञ के भव्य शुभारंभ का। गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ छह दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत आगाज हुआ। इस दौरान पूरा क्षेत्र शिवमयी हो गया। सुबह मथुरापुर मध्य विद्यालय स्थित शिव मंदिर परिसर से कलश यात्रा शुरू हुई। इसमें सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और युवाओं ने हिस्सा लिया। विशेष बात यह रही कि चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था डगमगाई नहीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु नंगे पांव सिर पर कलश धारण कर पैदल यात्रा करते ...