शामली, मई 7 -- शामली। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री रघुनाथ मंदिर सभा द्वारा आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव-2026 के उपलक्ष्य में गुरूवार को भव्य प्रभात फेरी का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रभात फेरी का शुभारंभ श्री रघुनाथ मंदिर प्रांगण से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद प्रभात फेरी कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होती हुई सभा के प्रधान श्री सुभाष चुग के आवास पर पहुंची। तत्पश्चात प्रभात फेरी मंदिर सभा के कोषाध्यक्ष यशपाल ठकराल के निवास स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम के भजनों का गुणगान करते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर प्रभात फ...