कटिहार, मार्च 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि चैती नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को पूरे जिले में मां दुर्गा के षष्ठम स्वरूप मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण जय माता दी के जयघोष से गूंज उठा। शहर के दुर्गा स्थान चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर एवं अयोध्या गंज बाजार स्थित माता वैष्णवी देवी मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे थे। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मां की आराधना की, वहीं पुरुष श्रद्धालुओं ने भी पूरे श्रद्धाभाव से पूजा में भाग लिया।मंदिरों में चलता रहा दुर्गा सप्तशती का पाठमंदिरों में दिनभर दुर्गा सप्तशती का पाठ चलता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और शक्तिमय बना रहा। शाम होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.