पूर्णिया, मार्च 27 -- कसबा, एक संवाददाता।कसबा नगर परिषद के हनुमान चौक वार्ड 15 स्थित हनुमान मंदिर परिसर में राम दरबार की संगमरमर प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन एवं वेदी पूजन के बाद सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा के साथ रथ पर भगवान श्रीराम, माता जानकी, भ्राता लक्ष्मण एवं संकटमोचन हनुमान जी की संगमरमर प्रतिमाओं का गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर नेहरू चौक, पोस्ट ऑफिस रोड, गुदड़ी बाजार, चांदनी चौक, नेमा टोल और महाबीर चौक होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। मंदिर पहुंचने के बाद विधिवत हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके पश्चात कलशधारियों के बीच फलाहार एवं महाभोग प्रसाद का वितरण किया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.