बिजनौर, अप्रैल 17 -- बिजनौर/झालू। नगर के मनोकामना पूर्ण शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन गुरुवार को श्रद्धा और विधि-विधान के साथ किया गया। कथा के विश्राम अवसर पर हवन-पूजन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार व क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। समापन दिवस पर मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण चरम पर रहा। कथा वाचक व्यास प्रेरणा ज्योति के मार्गदर्शन में चले कार्यक्रम में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भक्ति रस में सराबोर नजर आए। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और अनुशासन देखने को मिला।हवन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा का समापन आयोजकों द्वारा व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित क...