रामगढ़, अप्रैल 19 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रोबा कॉलोनी स्थित मां शीतला मंदिर की 23 वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और वैदिक अनुष्ठानों के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। शनिवार को निकली कलश शोभायात्रा के बाद रविवार को यज्ञ, पूजन और धार्मिक विधियों का क्रम जारी रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान आगे बढ़ाया गया। मुख्य यजमान के रूप में श्रवण कुमार और उनकी पत्नी रेखा देवी ने विधि-विधान से पूजन में हिस्सा लिया। तीन ब्राह्मणों की ओर से संपन्न कराए जा रहे इस यज्ञ में श्रद्धालु आस्था के साथ शामिल हुए और यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य अर्जित किया। पूरा वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.