आगरा, अप्रैल 15 -- जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में 25 समवशरण महामंडल विधान का दूसरा दिन भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। आयोजन श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति के तत्वावधान में हुआ। सुबह अभिषेक और शांतिधारा से शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के बीच भगवान का अभिषेक किया। पंडित अरविंद जैन शास्त्री और पंडित संदीप जैन शास्त्री के निर्देशन में विधान संपन्न हुआ। 24 समवशरणों में विराजमान तीर्थंकरों के समक्ष इंद्र-इंद्राणियों ने पूजा की। अतिथियों का माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में चित्र अनावरण और दीप प्रज्ज्वलन हुआ। उपाध्यायश्री ने धर्मसभा में संयम और आत्मशुद्धि का संदेश दिया। शाम को राकेश जैन, अभिषेक जैन, सूर्यांश जैन परिवार, मनोज जैन और ऋषभ जैन परिवार ने शोभायात्रा निकाली। अंत में मंगल आरती हुई। पन्नालाल बैनाड़ा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.