भक्ति-उल्लास के साथ विंध्सवासिनी धाम चली शोभायात्रा
वाराणसी, अगस्त 14 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बाल माता मंदिर, देवी कोठा-लक्खी चौतरा और खत्री हितकारिणी सभा की ओर से शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी धाम के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु पैदल ही धाम पहुंचेंगे। धाम रवाना होने से पूर्व उन्होंने गुरुद्वारा, गुरुबाग में अरदास किया, फिर पूरी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आगे रवाना हुए। खत्री धर्मशाला से निकली शोभायात्रा मणिकर्णिका द्वार, बांसफाटक, गोदौलिया एवं लक्सा होते हुए गुरुबाग गुरुद्वारा पहुंची। इस दौरान पूरा मार्ग मां के जयकारों एवं भक्ति गीतों से गूंज उठा। इसमें बाबा भोले का डमरू दल, मां की झांकी, झांकी के समक्ष भजन प्रस्तुत करते गायक, महिलाओं एवं बच्चियों का भव्य डांडिया तथा 121 ध्वजवाहक विशेष आकर्षण रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील मेहरोत्रा और सचिव गोपाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.