एटा, मार्च 31 -- भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में घंटाघर स्थित तीन दिवसीय जैन मेला पंडाल भक्ति के रंग में सराबोर है। महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह से लेकर देर रात तक विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की धूम रही। पंडाल में आयोजित प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जैन मेला पड़ाल में कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह छह बजे भगवान महावीर के भव्य अभिषेक और शांतिधारा के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ भगवान का पूजन कर विश्व शांति की कामना की। भक्ति भाव से सराबोर जैन समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में पूजन अर्चन में भाग लिया। दोपहर एक बजे विमर्श जागृति महिला मंच के सहयोग से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच की महिलाओं ने भक्ति गीतों के बीच भगवान महावीर को पालने में झुलाया। इस दौ...