गाजीपुर, फरवरी 28 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में आयोजित नौ कुण्डीय दिव्य महामृत्युंजय यज्ञ की पूर्णाहुति शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की पावन अग्नि से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। यज्ञ के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने विश्व शांति और कल्याण की कामना की। समापन अवसर पर ग्राम सभा की ओर से पूज्य अनंतानंद सरस्वती को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। श्रद्धा स्वरूप उन्हें कार भेंट की गई, राजगुरु मठ के लिए भूमि दान की घोषणा की गई और डेढ़ किलोग्राम चांदी अर्पित की गई। ग्रामीणों ने इसे अपनी आस्था, संत परंपरा और धर्मनिष्ठा के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया। अपने प्रवचन में जगद्गुरु शंकराचार्य अनंतानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि भक्ति ईश्वर तक पहुंचने का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.