रांची, फरवरी 11 -- रांची, संवाददाता। इस्कॉन के वरिष्ठ संन्यासी भक्ति आश्रय वैष्णव स्वामी का रांची में बुधवार को पावन आगमन हुआ। इस्कॉन रांची के भक्तों ने भक्तिभाव से कीर्तन करते हुए माला पहना कर उनता स्वागत किया गया। वैष्णव महाराज पूरे विश्व में भ्रमण कर के पिछले 40 वर्षों से भगवद्गीता के ज्ञान को समाज के कल्याण के लिए जनमानस तक पहुंचा रहे हैं। महाराज पूरे विश्व में अपने मधुर भागवतकथा के लिए विख्यात हैं। इस अवसर पर इस्कॉन रांची के प्रांगण को सुंदर फूलों और आकर्षक रंगोलियों से सजाया गया। भगवान श्री जगन्नाथ का विशेष शृंगार किया गया। कार्यक्रम संध्या पांच बजे मधुर कीर्तन से प्रारंभ हुआ। महाराज ने चैतन्य चरितामृत ग्रन्थ से भगवान श्रीचैतन्य महाप्रभु के झारखंड लीला का सुंदर वर्णन किया। उपस्थित भक्तों को जीवन में भगवद्गीता के शिक्षाओं को अपनाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.