बागपत, मई 24 -- कस्बे के निर्भय एंक्लेव स्थित पारसनाथ धरनेद्र पद्मावती दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को आयोजित भक्ति आराधना कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति, उल्लास का माहौल रहा। मधुर भजनों की धुनों पर महिलाओं ने नृत्य किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे णमोकार मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ, जिसके बाद धार्मिक भजनों और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। चौकी नमनकर्ता के रूप में राजेंद्र प्रसाद जी सपरिवार रहे। संगीतकार अलंकर ग्रुप के हिमांशु और आर्यन ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भक्ति गीतों पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालु झूम उठे और सभी ने नृत्य व संगीत का भरपूर आनंद लिया। यह भी पढ़ें- भक्ति परिवार महिला संकीर्तन मंडल किया भंडारे का आयोजन मंदिर परिसर पूरे समय जयकारों और भक्ति रस...