देवरिया, फरवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय में रविवार को संत रविदास व संत नरहरी दास की जयंती मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष ब्यास यादव ने कहा कि संत रविदास भक्ति आंदोलन के महान संत कवि थे, जिनका जन्म वाराणसी के पास हुआ था, वह मोची का काम करते थे, उन्होंने जाति-पाति का खंडन कर सामाजिक समानता और निर्गुण ईश्वर की भक्ति का संदेश दिया और उनके भजन गुरु ग्रंथ साहिब में भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वे रविदासिया पंथ के संस्थापक और समाज सुधारक के रूप में पूजे जाते हैं, वहीं संत नरहरी दास सुनार समाज के महापुरुष थे। कहा जाता है की गोस्वामी तुलसीदास इन्ही से प्रेरित होकर रामचरितमानस की रचना किए। हमें इन महपुरुषों से प्रेरणा लेकर समाज मे मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए कार्य करना चाहिए। मालवीय प्रसाद निर्मल, डॉ रामनाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.