चतरा, मार्च 7 -- मयूरहंड प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के ढोढ़ी गांव स्थित बालाजी चौक पर नवनिर्मित श्री हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र बजरंगबली के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भक्ति गीतों और गाजे-बाजे के बीच निकली इस यात्रा में ग्रामीणों में उत्साह रहा। यज्ञ समिति के अनुसार, कलश यात्रा में गांव की लगभग 251 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ भाग लिया। पीले वस्त्रों में सजी श्रद्धालु महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर गांव का भ्रमण किया। यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मंघनिया तलाव तक पहुँची, जहाँ पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरा गया । इसके पश्चात पुन: यज्ञ स्थल पर पहुँचकर कलश स्थापित किए गए। मंदिर कमेटी के...