सहरसा, जनवरी 24 -- कहरा, एक संवाददाता। विद्या एवं सद्बुद्धि की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ की जा रही है। बनगांव नगर पंचायत क्षेत्र के बनगांव व बरियाही बाजार सहित दर्जनों स्थानों पर आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित कर भव्य सजावट के साथ पूजा की जा रही है। चैनपुर, पड़री, बलहा पट्टी, मुरली बसंतपुर, बरियाही सहित अन्य पंचायतों में भी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। प्रखंड क्षेत्र के कई सरकारी एवं निजी विद्यालयों में भी विद्यार्थियों द्वारा पूजा का आयोजन किया गया है। पूजा स्थलों पर भक्ति गीतों से वातावरण गूंज रहा है।शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने को लेकर बनगांव थाना पुलिस द्वारा गश्त तेज कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.