जामताड़ा, मई 3 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। नगर परिषद अंतर्गत कालीतल्ला मोहल्ला में मां रक्षा काली की वार्षिक पूजा हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई। सोलह आना बढ़ई समाज द्वारा आयोजित इस पूजा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और रात भर चले अनुष्ठानों के बाद प्रसाद ग्रहण किया। यह पूजा 1916 से चली आ रही एक पारंपरिक परंपरा है। ग्राम रक्षा काली पूजा का शुभारंभ मिहिजाम के बढ़ई समाज द्वारा 1916 में शुरू की गई, यह पूजा हर साल बहुत आस्था के साथ मनाई जाती है। मांगन की परंपरा:पूजा से तीन दिन पूर्व महिलाओं का जत्था सात गांव भ्रमण कर मांगन की परंपरा निभाता है। जिससे मांगन यानि भिक्षाटन द्वारा प्राप्त सामग्री मां काली को अर्पित की जाती है।विशेष पूजा: पुजारी के वंशज पंडित सुभाष झा ने वैदिक विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। पूजा के पश्चात बकरे (पाठा) क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.