भक्तिमय वातावरण में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ
शामली, मई 23 -- शामली। श्री नारायण कुटुंब ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त किया। कथा स्थल पर पूरे समय भक्तिमय वातावरण बना रहा। शुक्रवार को कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर मंदिर हनुमान टिल्ला तक निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। अशोका टॉकीज पर श्री सांवरिया सेठ ट्रस्ट द्वारा स्वागत किया गया, जबकि अग्रसेन पार्क में पवन संगल एवं अजय मंगल ने पुष्पवर्षा कर भक्तों का अभिनंदन किया। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ रामकथा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.