पाकुड़, मार्च 30 -- भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा को दी विदाई ​पाकुड़। प्रतिनिधिछोटी अलीगंज स्थित चैती दुर्गा मंदिर में नौ दिवसीय चैत्र नवरात्र उत्सव का रविवार को प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा के साथ समापन हो गया। नौ दिनों तक पूरा क्षेत्र भक्ति के सागर में डूबा रहा और अंतिम दिन मां की विदाई के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम नजर आईं। ​रविवार सुबह से ही मंदिर प्रांगण में उत्सव का माहौल था। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मां की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद पारंपरिक 'सिंदूर खेला' की रस्म निभाई गई, जिसमें महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मां को विदाई देते समय कई महिलाएं भावुक हो गईं और नम आंखों से अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की। ​दोपहर बाद गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ माता की विसर्ज...