सहरसा, जनवरी 24 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। सरस्वती पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। विद्यालयों सहित विभिन्न टोले-मोहल्लों में विद्या की देवी वीणा वादिनी मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भगवती स्थान पंचगछिया में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। पूजा के अवसर पर कई स्थानों पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। पर्व को लेकर युवा वर्ग एवं छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया। उन्होंने बढ़-चढ़कर मूर्ति सजावट में भाग लिया और मां सरस्वती से विद्या व सफलता की कामना की। आकर्षक ढंग से सजाए गए पूजा पंडाल लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...