अररिया, मार्च 20 -- बथनाहा,एक संवाददाता बथनाहा स्थित सशस्त्र सीमा बल 56वीं वाहिनी मुख्यालय में हिंदू नव वर्ष एवं नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं कलश स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार को आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम का नेतृत्व कमांडेंट शाश्वत कुमार ने किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा संपन्न हुई और कलश स्थापना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में चिकित्सा संयुक्त अस्पताल बथनाहा के कमांडेंट निवास गोंडा एन, कमांडेंट डॉ. दीपक प्रसाद तथा द्वितीय कमान अधिकारी डॉ. वी. चकमा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा अधीनस्थ अधिकारी, बल के अन्य जवान एवं संदीक्षा सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...