अररिया, मई 30 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि श्री बजरंग भजन मंडल परिवार, विराटनगर की ओर से आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के सफल आयोजन को लेकर अतिथि सदन (राधा मंडप) में भव्य महा प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों एवं समुदायों के लोगों ने भाग लेकर धार्मिक एवं सामाजिक समरसता का परिचय दिया। महा प्रसाद में मधेशी, पहाड़ी, मारवाड़ी सहित विभिन्न समाजों के श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से लगभग 1500 लोगों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई थी। केटरर के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं को विधिवत एवं व्यवस्थित रूप से प्रसाद परोसा गया। महाप्रसाद में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए, जिसका श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। इस दौरान आयोजन स्थल का माहौल भक्तिमय बना रहा। कथा के समापन के साथ ...