अररिया, अप्रैल 19 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी के इंद्रानगर स्थित शनि मंदिर के प्रागंण में चल रहे अष्टयाम का शनिवार को भक्तिमय माहौल के बीच संपन्न हो गया। दो दिन तक चले इस अष्टयाम से पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय बना रहा। मंदिर परिसर में लगातार हो रहे भजन, कीर्तन, हवन व हरे कृष्ण हरे राम के जाप से पूरा माहौल भक्ति के रस में डूबा रहा। दो दिन तक चले इस अष्टयाम में भक्तों हेतु महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया। शुक्रवार को जहां महाप्रसाद में खीर वितरण किया गया, वहीं शनिवार को महाप्रसाद में खिचड़ी का वितरण भक्तों के बीच किया गया। यह भी पढ़ें- पुन:प्रेषित-जगन्नाथडीह-अहरडीह में श्री श्री 108 नवाहपारायण हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू शनिवार को भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर पहुंच हरे कृष्णा हरे राम की धुन पर भक्ति के रस में झूमते रहे। मंदिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.