रुडकी, मार्च 21 -- लक्सर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन लक्सर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की। नगर के मंदिरों और घरों में मंत्रोच्चार की गूंज सुनाई दी। सीमली, शिवपुरी, मेन बाजार और सोसायटी रोड के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और बच्चों की दीर्घायु होने की मंगल कामना की। खानपुर और सुल्तानपुर क्षेत्रों में भी ग्रामीण अंचलों में उत्सव जैसा माहौल रहा, जहां शाम को भी विशेष आरती का आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.