गोपालगंज, फरवरी 2 -- सिधवलिया। सिधवलिया प्रखंड के बुधसी सीढ़ा परिसर में संत रविदास जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और संत रविदास के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अगुवाई पुरोहित एवं पूर्व शिक्षक छोटेलाल राम ने की। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन, वंदन एवं संत रविदास की प्रार्थना कराई। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर रामू राम, मुन्नीलाल शर्मा, ज्योतीलाल पटेल, धीरन यादव, सुरेंद्र प्रसाद, जयलाल राम सहित बड़ी संख्या में महिला भक्त भी मौजूद थीं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने संत रविदास के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया और सामाजिक समरसता एवं समानता का संदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.