अलीगढ़, अप्रैल 29 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। शताब्दी नगर स्थित शिव मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा के पहले दिन बुधवार को भक्तिभाव के साथ कलशयात्रा निकाली गई। पीत वस्त्र धारण कर महिलाएं भजन कीर्तन करते हुए निकलीं। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सुबह 10 बजे शताब्दी नगर स्थित शिव मंदिर से कलशयात्रा शुरु हुई। अयोध्या से आए कथा व्यास दीपक मिश्रा महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है, उनके जीवन से हमें सरलता, सहजता और निर्मलता सीखनी चाहिए। कथा व्यास ने कहा कि जिस परिवार में प्रभु श्रीराम की चर्चा प्रतिदिन होगी वह परिवार संस्कारयुक्त रहेगा। इसलिए बच्चों को जरूर कथा से जोड़ें। भ्रमण के बाद कथा स्थल पर कलश स्थापित किया गया। महिलाओं ने जयघोष किया। कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से ...