चंदौली, मार्च 15 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। जागृति सेवा समिति सिकंदरपुर के तत्वावधान में पटेल तिराहे के पास स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय रामकथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। शनिवार को कथा के प्रथम दिवस में कथा वाचिका मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी ने श्रीराम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। कथावाचिका ने कहाकि भक्तिभाव और प्रेम से मनुष्य को भगवान मिलते हैं। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें महंत छांगूर बाबा महंत कैलाशपुरी कुटिया ने दीप प्रज्ज्वलित किया। जबकि पोथी पूजन योगाचार्य देशराज सिंह पटेल ने किया। कथा वाचिका शालिनी त्रिपाठी ने कहा कि भगवान को पाने का सबसे सरल मार्ग प्रेम और अनुराग है। जो भक्त सच्चे मन से प्रभु का स्मरण करता है, उसे ई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.