बलिया, फरवरी 16 -- बलिया। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक बाबा बलेश्वर मंदिर में देर शाम आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में वाराणसी से आयी ममता टंडन और उनकी टीम ने कथक नृत्य में इस कदर जलवा बिखेरा की लोग पूरी रात डटे रहे। हर-हर महादेव, बम बम भोले के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। बता दें कि महाशिवरात्रि पर निकली भगवान शंकर के बरात की वापसी के बाद मंदिर में विविध धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही महाआरती हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में भक्ति भजन और गीतों पर कलाकारों के कथक नृत्य का ठुमका लोगों को खूब भाया। कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...