सहरसा, जनवरी 24 -- महिषी, एक संवाददाता। शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों में विद्या की देवी वीणा - पुस्तक धारिणी मां सरस्वती की पूजा भक्तिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। गुरुवार की मध्य रात्रि में प्रतिमा स्थापना के बाद शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ माता शारदा की पूजा-अर्चना के लिए उमड़ने लगी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई गई, वहीं जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान होता रहा। पूजा को लेकर प्रशासनिक दिशा - निर्देशों का स्पष्ट पालन देखा गया। सभी गांवों एवं टोलों की पूजा समितियों द्वारा पूजा स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। तेलहर, मैना, पस्तवार, महिसरहो, ऐना, तेलवा सहित कई गांवों में पूजा के अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया। महिषी के कृष्णाघर, पाठक बंगला, तारास्थान तथा सतरवार में प्रतिमाओं के आसपास की भव्य सजावट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.