वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी। रमरेपुर वार्ड की भक्तिनगर कॉलोनी में आरबीएस एकेडमी के पास 7.48 लाख रुपये से 76 मीटर लम्बी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल ने मंगलवार को सांसद विकास निधि से होने वाले कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कराएगा। शिलान्यास के दौरान गुलाब श्रीवास्तव, अवधेश राय, अशोक कुमार पांडेय, प्रमिल पांडेय, विवेक सिंह, विकास सिंह, एके वर्मा, दीक्षा सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.