शामली, फरवरी 17 -- सतलोक आश्रम वेदखेड़ी में विश्व के तारणहार संत रामपाल जी महाराज का 39वां बोध दिवस समारोह भक्ति, सेवा और समाज सुधार के संदेश के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कई दिनों तक चले इस विशाल आध्यात्मिक समागम में शामली सहित राज्य के विभिन्न जिलों तथा देश के अलग-अलग हिस्सों से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सत्संग, सेवा तथा सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। मंगलवार को संत रामपाल महाराज के 39 वे बोध दिवस समारोह के अंतिम दिन प्रातःकालीन नित्यनियम के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। वक्ताओं ने बताया कि बोध दिवस को संतमत में आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक माना जाता है और यह दिवस श्रद्धालुओं को सतभक्ति के मार्ग पर दृढ़ रहने की प्रेरणा देता है। आयोजित रक्तदान शिविर में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 50 यूनिट रक्तदान कर मानवता क...