भक्ति, सेवा और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री शनि देव मंदिर का 9वां वार्षिक महोत्सव
गढ़वा, जून 8 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। श्रीबंशीधर नगर के वार्ड संख्या 6 स्थित बांकी नदी तट पर अवस्थित श्री शनि देव मंदिर का वार्षिक महोत्सव सोमवार को भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय रहा। यहां दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। इस मौके पर वैदिक मंत्रों और विधि-विधान के साथ शनि देव महाराज का महाभिषेक, विशेष पूजा-अर्चना और भव्य आरती की गई। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर भगवान शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। अनुष्ठान के दौरान वृद्धाश्रम के बुजुर्ग पुरुषों और महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण किया गया। उसके बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद व भंडारे का आयोजन किया गया। उसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.