मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- लहगंपुर। क्षेत्र के गंगहरा कला में आयोजित शिव शक्ति महायज्ञ कथा के अंतिम दिन रविवार को काशी धर्म पीठाधीश्वर स्वामी नारायण नंद तीर्थ महाराज ने कहा कि मनुष्य के जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक सुख नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और मोक्ष की प्राप्ति है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का स्मरण, सत्य का पालन और संयमित जीवन ही मनुष्य को सही दिशा देता है। उन्होंने कहा कि शिव पुराण में भक्ति को सबसे सरल मार्ग बताया गया है, जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान शिव का नाम लेता है। उसके मन के विकार धीरे-धीरे समाप्त होने लगते हैं। उन्होंने बताया कि अहंकार, लोभ और क्रोध मनुष्य को पतन की ओर ले जाते हैं, जबकि दया, क्षमा और सेवा का भाव उसे ऊंचाई देता है। कथा में उन्होंने लोक जीवन से जुड़े उदाहरण देते हुए कहा कि परिवार में आपसी सम्मान, प्रेम और सहयोग जरू...